पेड़ और उल्लू
पेड़ और उल्लू
जंगल के
सबसे बड़े पेड़ को
हैरानी थी ।
थोड़ी परेशानी थी ।
कि हमारी शाखाओं पर
उल्लू आते हैं ।
वह दूसरों को
उल्लू बनाने के
मंसूबे बनाते हैं ।
एक दिन
ठेकेदार ने
जंगल का कर दिया
सफाया ।
कटे हुए पेड़ों ने भी
जश्न मनाया ।
कि चलो अब
उल्लुओं से पीछा छूटा ।
उनका यह मुगालता भी
निकला झूठा ।
जंगल की सब कटी लकड़ियां
दिल्ली भिजवाई गई थी ।
उनसे संसद भवन की
कुर्सियां बनवाई गई थीं ।
रूप सिंह राजपुरी



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home